THE MYSTERIOUS GIRL REBORN AS A VILLAINESS
🔞यह कहानी है शिवानी चौहान की, जो एक रहस्यमयी और बेहद प्रतिभाशाली लड़की है। बचपन से ही अनाथ रही शिवानी ने अपनी मेहनत और काबिलियत से दुनिया में एक बड़ा नाम बना लिया। आज दुनिया उसके आगे झुकती है, लेकिन उसकी ज़िंदगी में सफलता के बावजूद एक गहरा अकेलापन है। अपने उसी अकेलेपन को दूर करने के लिए शिवानी अक्सर नॉवेल्स पढ़ा करती थी। लेकिन उसे क्या पता था कि एक दिन उसकी ज़िंदगी भी किसी नॉवेल की तरह बदल जाएगी। एक दिन अपनी मीटिंग खत्म करके लौटते समय शिवानी पर अचानक हमला हो जाता है। हैरानी की बात यह थी कि उस पर हमला करने वाला कोई दुश्मन नहीं, बल्कि उसकी खुद की करीबी दोस्त और उसका बॉयफ्रेंड था। उनका मकसद शिवानी द्वारा बनाई गई उस खास दवा को हासिल करना था, जो दुनिया के लिए एक वरदान बन सकती थी, लेकिन वे लोग उसे अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। शिवानी हार मानने वालों में से नहीं थी। उसने आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी और मरने से पहले अपनी धोखेबाज़ दोस्त को भी खत्म कर दिया। शिवानी को लगा कि उसकी कहानी यहीं खत्म हो गई... लेकिन जब उसने फिर से अपनी आंखें खोलीं, तो वह खुद को एक बिल्कुल अलग दुनिया में पाती है। यह दुनिया असली नहीं थी, बल्कि एक नॉवेल की दुनिया थी। और सबसे बड़ा झटका यह था कि इस दुनिया में वह एक विलेनस के रूप में जन्म ले चुकी थी, जिसका अंत उस नॉवेल में बेहद दुखद और भयानक तरीके से होने वाला था। अब सवाल यह है क्या शिवानी अपनी किस्मत को बदल पाएगी? क्या वह इस नई दुनिया में अपने भविष्य को खुद लिख पाएगी? और सबसे बड़ा सवाल— क्या उसे यहां वह प्यार मिलेगा जिसकी उसे हमेशा तलाश थी... या फिर इस बार भी उसकी ज़िंदगी अकेलेपन और साज़िशों में घिर जाएगी?



